SSC CGL Exam 2020-21
Table of Contents
(1) SSC COMBINED HIGHER SECONDARY LEVEL EXAM (SSS CHSL)
(2) SSC COMBINED GRADUATE LEVEL EXMS (SSC CGL)
(3) SSC MULTITASKING STAFF
(4) SSC GD CONSTABLE
(5) JUNIER HINDI TRANSLATER
(6) STENOGRAPHER C & D
(7) SI (CPO)
आज मैं SSC CGL के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे जैसे SSC CGL Exam, Eligibility, Sllybus, Pattern इत्यादि।
SSC CGL Exam Age Limit
SSC CGL Exam में शामिल होने के लिए कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27, 30 और 32 वर्ष होनी चाहिए(पदों के अनुसार अलग-अलग)। OBC, SC, ST को सरकारी नियमानुसार छूट दी गई है।
SSC CGL Qualification
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्यता कम से कम स्नातक पास होना चाहिए। बीए, बीकॉम, बीएससी के अलावा कोई भी 3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पास होनी चाहिए।
SSC CGL Exam Pattern
यह परीक्षा 4 चरणों में आयोजित होती हैं-
SSC CGL द्वारा निम्न पदों पर भर्ती की जाती है
SSC CGL Exam Duration
SSC CGL Exam Pattern
Tier-1 परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होता है। इसमें कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं और समय 60 मिनट होता है। मार्क्स 200 अंकों का, यानी प्रत्येक प्रश्न के लिए दो नंबर मिलता। इसमें कुल 4 subject के प्रश्न पूछे जाते हैं
English Language – 25
रीजनिंग एबिलिटी – 25
अंकगणित – 25
सामान्य ज्ञान – 25
प्रत्येक सही सवाल के लिए 2 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर देने पर 0.50 मार्क्स कट जाते हैं।
निगेटिव मार्क्स होने के कारण आप केवल उन्हीं सवालों को जवाब दें जो जानते हैं। गलत या अनुमान लगाने का प्रयास ना करें।
Tier 2- Tier -2 परीक्षा में 4 पेपर आयोजित किए जाते हैं। यह परीक्षा भी ऑनलाइन आयोजित किए जाते हैं।
Paper 1- Quantitative Ability इसमें 100 ऑब्जेक्ट प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल मार्क्स 200 का होता है। एक सही प्रश्न के लिए 2 अंक मिलते हैं। गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काट लिए जाते हैं।
Paper 2-English Language and Comprehension- इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल अंक भी 200 अंकों का होता है। यानी प्रत्येक सही प्रश्न के लिए के लिए एक मार्क्स दिए जाते हैं। गलत जवाब देने पर 0.2 अंक काट लिए जाते हैं।
Paper 3- Statistics इसमें वही भाग ले सकता है जो कुछ खास पद के लिए आवेदन किया हो। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं अंक 200 अंकों के यानी एक प्रश्न के दो अंक।
Paper 4- General Studies (Finance and Economics) इस पेपर में भी वही विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जो कुछ खास पद के लिए आवेदन किया हो। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। 1 प्रश्न के दो अंक दिए जाते हैं। कुल 200 अंक की परीक्षा होती हैं।
उपरोक्त चारों पेपर के लिए 120 मिनट प्रति पेपर समय दिया जाता है।
Tier 3- इसमें प्रश्न का उत्तर विस्तार से लिखने पड़ते हैं। इस परीक्षा में भी 100 अंकों के सवाल पूछे जाते हैं और समय सीमा 60 मिनट होते हैं। इस परीक्षा में कम से कम 35% marks लाना आवश्यक है। 35% से कम लाने पर आप disqualify हो जाएंगे।
इस परीक्षा में केवल क्वालीफाई करना आवश्यक है। इसका अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ी जाती।
इसमें 200 से 250 शब्दों में Essay Writing तथा 150 से 250 शब्दों में Letter/Application Writing का पेपर लिया जाता है।
आप इसे हिंदी या इंग्लिश दोनों में से किसी एक भाषा में दे सकते हैं। दोनों भाषा मिलाकर उत्तर देने पर आप डिसक्वालीफाई हो जाएंगे।
Paper 4 -Computer Proficiency/Skill Test या परीक्षा में केवल क्वालीफाई होना आवश्यक है। यह सभी पदों के लिए आयोजित नहीं की जाती हैं। यह कुछ खास पदों के लिए आयोजित की जाती हैं।
SSC CGL Height and Physical Test
Inspector (Central Excise), Inspector Prevention Officer, Inspector CBI, Sub Inspector CBI इत्यादि पदों के लिए सामान्य हाइट और फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाता है।
इन पदों के लिए हाइट निम्नलिखित हैं।
पुरुष अभ्यार्थी के लिए 157.5 सेंटीमीटर और महिला अभ्यर्थी के लिए 152 सेंटीमीटर कम से कम हाइट जरूरी है।
फिजिकल टेस्ट में पुरुष अभ्यार्थी को 1600 मीटर 15 मिनट में चलना होता है जबकि महिला अभ्यर्थी को 1000 मीटर 15 मिनट में चलना अनिवार्य है।
SSC CGL Exam की तैयारी कैसे किया जाए
SSC CGL Syllabus Tier -1 जैसा कि आप जानते हैं इसमें 4 विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं जो निम्न प्रकार हैं-
English Language यह भाग सबसे महत्वपूर्ण है। हिंदी मीडियम के स्टूडेंट और विषय में तो अच्छे मार्क्स ले आते हैं परंतु इसी में क्वालीफाई नहीं कर पाते हैं।
इस विषय में अच्छे नंबर लाने के लिए आपको Synonymous, Antonyms, Common Error, Tense, Comprehension etc चैप्टर को अच्छी तरह तैयार करना पड़ेगा।
इसके अलावा इंग्लिश न्यूज़ पेपर Times of India, The Hindu प्रत्येक दिन पढ़े। English news channels कम से कम एक घंटा जरूर ध्यान से देखें।
Reasoning इसे हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती हैं। यदि आपने किसी अच्छी प्रकाशक जैसे उपकार, अरिहंत का बुक एक से दो बार बना लिया तो इसमें आप पूरे 25 में 25 नंबर ला सकते हो।
Number Series, Latter Series, Blood Relation, Mirror Image, Water Image आदि चैप्टर से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
अंकगणित – अंकगणित जिस विद्यार्थी को आता है उसके लिए यह बहुत आसान है और जिसे नहीं आता है उसके लिए बहुत मुश्किल होता है।
यदि क्वेश्चन पेपर का अध्ययन किया जाए तो कुछ सवाल सिंपल और कुछ सवाल कठीन पूछा जाता है। यदि आपने आर एस अग्रवाल का अंकगणित दो से तीन बार हल कर लिए तो आप 25 प्रश्न में से 95%+ मार्क्स ला सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए इस विषय का महत्व सबसे ज्यादा है। क्योंकि Tier-1 के अलावा Tier-2 में भी 100 questions इसी से पूछे जाते हैं जो काफी अहम हैं।
सामान्य ज्ञान – सामान्य ज्ञान में General Knowledge, General Science,करंट अफेयर्स से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।
इसमें अच्छे मार्क्स लाने के लिए आप उपकार बुक, लुसेंट का सामान्य ज्ञान पढ़ें एवं प्रत्येक महीना सामान्य ज्ञान दर्पण पढ़ें। इससे आप का सामान्य ज्ञान अच्छा हो जाएगा।