GR & SR Chapter 4 Working Of Trains Generally Part – 1
Table of Contents
सामान्य एवं सहायक नियम के अध्याय 4 में साधारणतया गाड़ियों का संचालन विषय पर विस्तार से बताया गया है। पिछले चैप्टर सिगनल की तरह यह भी एक बड़ा चैप्टर है।
जिस प्रकार सिगनल चैप्टर को मैंने दो भागों में बांटकर सिगनल Part -1 से 50 प्रश्न और सिगनल Part- 2में 50 प्रश्न आपके साथ शेयर किया था। उसी प्रकार इस चैप्टर को भी दो भागों में बांटकर 50-50 महत्वपूर्ण प्रश्न आपके साथ शेयर करूंगा।
आप प्रश्नों के उत्तर पर किसी प्रकार का भी संदेह ना करें। आज तक कुल 45 करेक्शन स्लिप आ चुका है और उस सभी को मैंने शामिल करके ही प्रश्न बना रहा हूं। आगे जो भी करेक्शन स्लिप आता रहेगा मैं इसमें संशोधन करता रहूंगा।
आपको क्या जानकर बहुत खुशी होगी कि मैंने 1000 से ज्यादा रेलवे विभागीय परीक्षा हेतु प्रश्न उत्तर लिखकर शेयर किया हूं। आप कभी भी किसी वक्त भी गूगल पर जाइए और कोई भी चैप्टर या विषय का नाम लिखकर उसके पीछे स्टेशन गुरुजी लगाकर पूछिए। आपको गूगल में सारी जानकारी मिल जाएगी।
सामान्य व सहायक नियम, परिचालन नियमावली, ब्लॉक संचालन नियमावली, दुर्घटना नियमावली, राजभाषा सभी विषय से प्रश्न उत्तर लिखकर आपके साथ शेयर किया हूंं। आप इसे भी पढ़ सकते हैं।
NWR GR & SR Chapter 4 Working Of Trains Generally Part – 1
1. मेन लाइन के खराब ट्रेलिंग पॉइंट पर गाड़ी की अधिकतम गति कितनी होनी चाहिए?
2. क्षतिग्रस्त फेसिंग पॉइंट पर गाड़ी की अधिकतम गति कितनी होनी चाहिए?
3. ब्लॉक सेक्सन में इंजन की सीटी खराब हो जाने पर अधिकतम गति क्या होगी?
4. ब्लॉक सेक्शन में इंजन की सीटी खराब हो जाने पर रात के समय दृश्यता साफ हो तो किस गति से ब्लॉक सेक्सन क्लियर किया जाएगा?
5. ब्लॉक सेक्शन में हेड लाइट फेल होने पर ब्रॉड गेज में जिन सेक्शनों में रिफ्लेक्टिव टाइप इंडिकेटर लगे हो वहां गाड़ी की अधिकतम गति क्या होगी?
6. ब्लॉक सेक्शन में हेड लाइट फेल होने पर ब्रॉडगेज में गाड़ी की अधिकतम गति क्या होगी?
7. कलर लाइट सिगनल ब्लैंक ऑफ हो तो चालक गाड़ी खड़ी करके कौन सी सीटी बजा कर गार्ड को सूचित करेगा?
8. यात्रा के दौरान रास्ते में इंजन का स्पीडोमीटर खराब हो जाने पर चालक निर्धारित गति से 10% कम गति से चलेगा तो वह गति की गणना किसके आधार पर करेगा?
9. जिस सवारी गाड़ी में गुड्स स्टॉक लगाया गया हो ऐसे गुड्स स्टॉक का परीक्षण रास्ते के सभी गाड़ी परीक्षक स्टेशनों पर किया जाएगा?
10. जिस सवारी गाड़ी में गुड्स स्टॉक लगाया गया हो यदि वह सवारी गाड़ी की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक हो तो चालक को गति नियंत्रित करने हेतु सूचना किसके द्वारा दी जाएगी?
11. क्या किसी ‘फिट टू रन’ गुड्स स्टाक को एक्सप्रेस गाड़ी में लगाया जा सकता है?
12. जिस सवारी गाड़ी में फिट टू रन गुड्स स्टॉक लगाया जाता है उस सवारी गाड़ी की ब्रॉड गेज में अधिकतम गति कितनी होती है?
13. जिस ब्लॉक सेक्शन में को अस्थाई गति प्रतिबंध चल रहा हो उसके ठीक पहले वाले ब्लॉक स्टेशन द्वारा उसके संबंध में चालक को क्या जारी किया जाता है?
14. अस्थाई गति प्रतिबंध की सूचना चालक को किस प्राधिकार पत्र के द्वारा दी जाती हैं?
15. क्या प्रत्येक चालक के पास ड्यूटी के समय वर्किंग टाइम टेबल होना चाहिए?
16. चालक एवं गार्ड अपनी गाड़ी की यात्रा का विवरण किस फार्म में लिखते हैं?
17. क्या विज्ञापित समय का अर्थ संचालन समय सारणी का समय है?
18. यदि गाड़ी अपने निर्धारित समय से बिफोर चल रही हो तो उसे किसी ठहराव वाले स्टेशन से विज्ञापित समय से पहले भी रवाना किया जा सकता है?
19. क्या गार्ड गाड़ी गवाना करने से पूर्व क्रू चेंजिंग स्टेशन पर सही समय की जानकारी चालक को भी देगा ताकि वह अपने घड़ी को मिला सके?
20. क्रू चेंजिंग पॉइंट पर गार्ड को अपनी घड़ी का समय निर्धारित घड़ी से मिलाना आवश्यक हैै?
21. शेड से इंजन निकालते समय स्पीडोमीटर खराब हो तो इंजन को भी खराब माना जाएगा?
22. स्थाई गति प्रतिबंध के लिए लोको पायलट को सतर्कता आदेश जारी किया जाता है?
23. स्थाई गति प्रतिबंध की सूचना कहां लिखी होती है?
24. साइड बत्ती को गार्ड द्वारा कब पीछे की ओर सफेद कर देनी चाहिए?
25. पूरी की पूरी गाड़ी को मेल लाइन से पुशबैक करते समय लोको पायलट को कौन सी मार्कर लाइट उपयोग में लेना चाहिए?
26. कपल लाइट इंजन में पिछले इंजन पर कौन से रंग का मार्कर लाइट जलानी चाहिए?
27. गाड़ी का टेल लैंप क्या संकेत देता है?
28. मार्कर लाइट खराब होने पर क्या इंजन खराब माना जाएगा?
29. ब्लॉक सेक्शन में इंजन का स्पीडो मीटर खराब हो जाने पर लोको पायलट को अपनी गाड़ी किस गति से चलाने चाहिए?
30. इंजन का हेड लाइट फेल हो जाने पर गाड़ी की अधिकतम गति क्या होगी?
31. इंजन को ब्लॉक सेक्शन में पुशबैक करते समय अधिकतम गति क्या होगी?
32. लूप लाइन से गुजरते समय गाड़ी की अधिकतम गति क्या होती है?
33. संशोधित इंटरलॉकिंग स्टैंडर्ड 1 के स्टेशनों पर मेन लाइन के फेसिंग पॉइंट पर गाड़ी की अधिकतम गति क्या होती है?
34. संशोधित इंटरलॉकिंग स्टैंडर्ड 2 के स्टेशनों पर मेन लाइन के फेसिंग पॉइंट पर गाड़ी की अधिकतम गति क्या होती है?
35. संशोधित इंटरलॉकिंग स्टैंडर्ड 3 के स्टेशनों पर मेन लाइन के फेसिंग पॉइंट पर गाड़ी की अधिकतम गति क्या होती है?
36. संशोधित इंटरलॉकिंग स्टैंडर्ड 4 के स्टेशनों पर मेन लाइन के फेसिंग पॉइंट पर गाड़ी की अधिकतम गति क्या होती है?
37.ओवरहेड इक्विपमेंट के सेक्शन में दोष होने पर गाड़ी के लोको पायलट को दिन और रात में कितनी गति का सतर्कता आदेश जारी किया जाएगा?
38. क्या रिमाइंडर कॉशन ऑर्डर संबंधित स्टेशनों से सभी गाड़ियों को खड़ा करके दिया जाना चाहिए?
39. क्या बिना सतर्कता आदेश के नोटिस स्टेशन से गाड़ी रवाना की जा सकती हैं?
40. सतर्कता आदेश की रिकॉर्ड प्रति कितने समय तक सुरक्षित रखी जानी चाहिए?
41. सतर्कता आदेश यात्रा समाप्त होने पर लोको पायलट द्वारा कहां जमा करवाना चाहिए?
42. स्थाई सिग्नल का स्थान बदलने पर कितने दिनों तक सतर्कता आदेश जारी किया जाना चाहिए?
43. पेट्रोलमेन ओवर ड्यू होने पर ब्लॉक सेक्शन में जाने वाली गाड़ी की गति क्या होगी?
44. यदि लोको पायलट निर्धारित गति से अधिक गति से गाड़ी चला रहा हो तो गार्ड की ड्यूटी क्या है?
45. गाड़ी का संचालन एवं नियंत्रण गाड़ी के लोको पायलट द्वारा किस आधार पर करना चाहिए?
46. गाड़ी के लोको पायलट या गार्ड को अपनी घड़ी किससे मिलाना चाहिए?
47. गाड़ियों के संबंध में मानक समय किसे कहते हैं?
48. नोटिस स्टेशन की जानकारी कहां से मिलेगी?
49. खराब पॉइंट पर गाड़ी की अधिकतम गति क्या होती है?
50. चढ़ाई/ढलान वाले ब्लॉक सेक्शन में गाड़ी को पुशबैक करते समय गाड़ी की अधिकतम गति क्या होगी?
Answer
1. 15 किलोमीटर प्रति घंटा
2. 8 किलोमीटर प्रति घंटा
3. सावधानीपूर्वक
4. सावधानीपूर्वक
5. 40 या सबसे गंभीर गति प्रतिबंध
6. 50 किलोमीटर प्रति घंटा
7. एक लंबी दो छोटी सिटी
8. किलोमीटर पोस्ट
9. हां
10. सतर्कता आदेश
11. नहीं
12. 75 किलोमीटर प्रति घंटा
13. सतर्कता आदेश
14. सतर्कता आदेश
15. हां
16.CTR/JTR
17. नहीं
18. नहीं
19. हां
20. हां
21. हां
22. नहीं
23. संचालन समय सारणी
24. जब पीछे से कोई गाड़ी ओवरटेक करें
25. लाल
26. लाल
27. गाड़ी का पूर्ण होना
28. नहीं
29. 10% कम करके
30. 50 किलोमीटर प्रति घंटा
31. 25 किलोमीटर प्रति घंटा
32. 30 किलोमीटर प्रति घंटा
33. 50 किलोमीटर प्रति घंटा
34. 110 किलोमीटर प्रति घंटा
35. 140 किलोमीटर प्रति घंटा
36. 160 किलोमीटर प्रति घंटा
37. 60/30 किलोमीटर प्रति घंटा
38. नहीं
39. नहीं
40. 12 माह
41. शेड/ स्टेशन पर
42. 90 दिन
43. 40/15 किलोमीटर प्रति घंटा
44. अगले ठहराव पर सूचना और DOM, DME को रिपोर्ट
45. संचालन समय सारणी
46. स्टेशन मास्टर
47. भारतीय मानक समय
48. संचालन समय सारणी
49. 15 किलोमीटर प्रति घंटा
50. 8 किलोमीटर प्रति घंटा
यदि आप यह सभी प्रश्न उत्तर डाउनलोड करना चाहते हैं तो पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे डाउनलोड बटन लगा हुआ है इस पर क्लिक करें।