उत्तर पश्चिम रेलवे सामान्य और सहायक नियम
Table of Contents
रेलवे में कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक समान्य एवं सहायक नियम को माना जाता है। इसमें रेलवे सभी के महत्वपूर्ण नियम लिखे हुए हैं।
यह पुस्तक प्रत्येक स्टेशन एवं महत्वपूर्ण कार्यालय में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध रहता है। जिनको अंग्रेजी भाषा की अच्छी नॉलेज है वह अग्रेजी भाषा वाली किताब पढ़ लेते हैं। हिंदी भाषी कर्मचारी हिंदी भाषा में लिखी पुस्तक पढ़ते हैं।
रेलवे सामान्य एवं सहायक नियम पुस्तक में 18 अध्याय और 18 अध्याय में 344 पैरा है। यह सभी 500 प्रश्न उत्तर इसी में से बनाए गए हैं। आपके सुविधा केे लिए सरल भाषा मेंं इसे तैयाार किया गया है।
मैं काफी में मेहनत करके इस पुस्तक से 500 से ज्यादा प्रश्न उत्तर तैयार किया हूं। आपको बाजार में ऐसा कोई पुस्तक नहीं मिलेगा जिसमें रेलवे सामान्य एवं सहायक नियम के प्रश्न उत्तर मिले।
इंटरनेट पर कई वेबसाइट है जिसमें अंग्रेजी में प्रश्न उत्तर उपलब्ध है। हिंदी में ना के बराबर आपको प्रश्न उत्तर मिलेगा। इसी कमी को दूर करने के लिए मैं 500 से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर तैयार किया हूं।
यातायात विभाग सहित सभी विभागों के LDCE में सामान्य व सहायक नियम से प्रश्न पूछे जाते हैं। यातायात विभाग में कांटेवाला या फाटकवाले पद पर काम कर रहे कर्मचारियों को यदि स्टेशन मास्टर एवं गार्ड बनना हो तो इस परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से यह काफी महत्वपूर्ण है।
स्टेशन मास्टर एवं गार्ड पद पर कार्यरत कर्मचारी यदि सहायक परिचालन प्रबंधक (AOM) की परीक्षा की तैयारी करते हो तो उनके लिए भी यह सभी प्रश्न महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
मेरा उद्देश्य यह है कि रेलवे के सभी महत्वपूर्ण क़िताब में से प्रश्न उत्तर निकालकर आपके साथ शेयर करना। जैसा कि आप जानते हो रेलवे में पांच महत्वपूर्ण किताब है जिसे आपको पढ़ना अनिवार्य हैै। बिना इस किताब को पढ़े आप अपना कार्य नहीं कर सकते।
मैं उपरोक्त सभी किताब से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर तैयार किया हूं।
दोस्तों भले ही आप किसी भी विभागीय परीक्षा (LDCE) की तैयारी नहीं कर रहे हो लेकिन आप यदि रेलवे में कार्य कर रहे हो तो आपको यह सभी नियम जानना जरूरी है। यह नियम जानने से आपको काम करने में सहायता मिलेगी।
कई बार अधिकारी स्टेशन पर निरीक्षण करने के लिए आते हैं। हमसे सामान्य एवं सहायक नियम से प्रश्न पूछते हैं। यदि हम उन्हें उत्तर दे देते हैं तो वे खुश हो जाते हैं और हमें प्रोत्साहित करते हैं।
यदि हम उनके प्रश्नों का उत्तर नहीं देते तो हमें शर्मिंदगी महसूस होता है। हमारे विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है।
कई बार पेट्रोलमेंन ओवरड्यू हो जाता है, कोई समपार से संपर्क नहीं हो पाता हैै, असााामान्य झटका का सूचना मिलता है। इस स्थिति मेंं हमें सावधानता आदेेश जारी करना पड़ता है।
यदि हम नियम जानते हैं कि उपरोक्त स्थिति में किस गति की सावधानता आदेश जारी करना चाहिए तो फटाफट सावधानता आदेश जारी कर देते हैंं। यदि हम नहीं जानते हैं तो सामान्य एवं सहायक नियम खोल कर देखना पड़ता है।
इससे गाड़ियों के भी विलंब होने की संभावना हो जाती है। इसलिए हम सभी रेल कर्मचारियों को यह नियम जानना आवश्यक है।
मैं उत्तर पश्चिम रेलवे सामान्य एवं सहायक नियम कि प्रत्येक अध्याय में से अलग-अलग प्रश्न उत्तर तैयार किया हू। यदि आप प्रत्येक दिन 10 मिनट समय निकाल कर पढ़ ले तो आपको इस पुस्तक के नियमों का अच्छा ज्ञान हो जाएगा।
नीचे प्रत्येक अध्याय का अलग-अलग लिंक दिया हुआ है। आप जो अध्याय पढ़ना चाहते हैं उस उसको टच कर सकते हैं। प्रत्येक अध्याय में कम से कम 30 और अधिकतम 50 प्रश्न उत्तर को शामिल किया गया है ताकि आपको पढ़ने में आसानी हो।
सामान्य एवं सहायक नियम के उपरोक्त प्रश्न उत्तर बनाने का मेरा उद्देश्य
जैसा कि आप जानते हैं कि सामान्य एवं सहायक नियम पुस्तक स्टेशन पर ही उपलब्ध होता है। आज जबकि प्रतिदिन गाड़ियों की संख्या में वृद्धि हो रही है और स्टेशन पर समय नहीं मिलने के कारण चाहते हुए भी हम यह पुस्तक नहीं पढ़ पाते हैं।
यदि आपके मोबाइल में यह उपलब्ध रहेगा तो आप ऑफ ड्यूटी या रेस्ट में या कभी गाड़ी में यात्रा कर रहे हो जब मर्जी हो तब मोबाइल में से देखकर इसे पढ़ सकते हैं।
आपके मन में यह सवाल उठत होगा कि सामान्य एवं सहायक नियम में हमेशा करेक्शन होता रहता है। क्या पता उत्तर सही है अथवा गलत है। इस बात की आप चिंता बिल्कुल ना करें।
अभी तक 50 करेक्शन स्लिप (NWR) जारी हो चुका है और मैंने उस सभी को इसमें शामिल कर दिया है। आगे जब भी नया करेक्शन स्लिप आएगा मैं इसमें शामिल करके अपडेट करता रहूंगा ताकि आप गलत उत्तर को ना पढ़ सके।
आप सभी इसे जब भी चाहे पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप कभी भी गूगल में जाकर रेलवे के किसी भी चैप्टर का नाम और उसके आगे स्टेशन गुरुजी लिख दे या बोल दे। आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी।
रेलवे विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को अपने कार्य करने के दौरान यह सभी नियम की जानकारी होना आवश्यक है। यह सभी नियम काफी उपयोगी है। आप इसे जरूर पढ़ें।
अपने आप को जांच करें (Test Yourself)
1. स्टेशन संचालन नियम में कौन से पैरा में Gradient दी गई है?
A. 2.3
B. 2.4
C. 2.5
D. 2.6
2. स्टेशन संचालन नियम में कौन से पैरा में Lay out दी गई है?
A. 2.2
B. 2.4
C. 2.5
D. 2.6
3. सी क्लास ODC की ब्रॉड गेज में अधिकतम स्वीकृत गति क्या है?
A. 25 किलोमीटर प्रति घंटा
B. 40 किलोमीटर प्रति घंटा
C. 60 किलोमीटर प्रति घंटा
D. सेक्शनल स्पीड
4. स्टैंडर्ड 4 R इंटरलॉकिंग वाले स्टेशन की मेन लाइन से रनिंग थ्रू गुजरने वाली गाड़ी की अधिकतम गति क्या होगी?
A. 110 किलोमीटर प्रति इ
B. 120 किलोमीटर प्रति घंटा
C. 140 किलोमीटर प्रति घंटा
D. 160 किलोमीटर प्रति घंटा
5. प्राथमिक अनुसूची के अंतर्गत सभी वस्तुओं को कितने वर्गों में बांटा गया है?
A. 6
B. 4
C. 7
D. 5
Railway LDCE Practice Set Part 1
Railway LDCE Question Paper Part 2
Railway LDCE Question Bank
Railway LDCE Exam Question Bank
Railway LDCE Exm Question Paper
Railway LDCE Practice Set Part 6
Railway LDCE JE Exam Question Paper
6. निवारित टक्कर की सांकेतिक दुर्घटना किस श्रेणी में आती हैं?
A. A
B. F
C. H
D. G
7. मानव रहित समपारो को लापरवाही से पार करने पर रेलवे एक्ट की कौन सी धारा के अंतर्गत केस दर्ज किया जाता है?
A. धारा 160
B. धारा 161
C. धारा 131
D. धारा 167
8. स्टैंडर्ड 3 R इंटरलॉकिंग वाले स्टेशन की मेन लाइन से रनिंग थ्रू गुजरने वाली गाड़ी की अधिकतम गति क्या होगी?
A. 140 किलोमीटर प्रति घंटा
B. 110 किलोमीटर प्रति घंटा
C. 50 किलोमीटर प्रति घंटा
D. 150 किलोमीटर प्रति घंटा
9. स्टैंडर्ड 2 R इंटरलॉकिंग वाले स्टेशन की मेन लाइन से रनिंग थ्रू गुजरने वाली गाड़ी की अधिकतम गति क्या होगी?
A. 15 किलोमीटर प्रति घंटा
B. 50 किलोमीटर प्रति घंटा
C. 110 किलोमीटर प्रति घंटा
D. 120 किलोमीटर प्रति घंटा
10. स्टैंडर्ड 1 R इंटरलॉकिंग वाले स्टेशन की मेन लाइन से रनिंग थ्रू गुजरने वाली गाड़ी की अधिकतम गति क्या होगी?
A. 15 किलोमीटर प्रति घंटा
B. 75 किलोमीटर प्रति घंटा
C. 25 किलोमीटर प्रति घंटा
D. 50 किलोमीटर प्रति घंटा
उपरोक्त प्रश्न जैसे ही अन्य प्रैक्टिस सेट आपके साथ शेयर किया हूं। आप Railway LDCE Practice Set पर इसका उत्तर देख सकते