GR & SR Chapter No. 14 Block Working (ब्लॉक प्रचालन)
Table of Contents
आज चैप्टर नंबर 14 ब्लॉक परिचान में से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न आपके साथ शेयर कर रहा हूंं। इससे पहले भी मैंने चैप्टर 1 से लेकर 13 तक सभी चैप्टर के अलग-अलग प्रश्न उत्तर आप के साथ शेयर किया हूं। इसे भी आप पढ़ सकते हैं।
मैंने रेलवे के प्रत्येक विषय एवं चैप्टर से अलग-अलग प्रश्न उत्तर तैयार किया हूं। आप जब चाहे पढ़ सकते हैं। आप केवल गूगल पर जाकर संबंधित चैप्टर का नाम और उसके पीछे स्टेशन गुरुजी लिख दे या बोल दे। आपके सामने सभी प्रश्न उत्तर आ जाएगा।
Railway LDCE Practice Set Part 1
Railway LDCE Question Paper Part 2
Railway LDCE Question Bank
Railway LDCE Exam Question Bank
Railway LDCE Exm Question Paper
Railway LDCE Practice Set Part 2
Railway LDCE JE Exam Question Paper
अलावा मैंने परिचालन नियमावली, दुर्घटना नियमावली, ब्लॉक संचालन नियमावली एवं राजभाषा से संबंधित प्रश्न उत्तर लिखकर शेयर किया हूं। यह रेलवे के सभी विभागीय प्रतियोगिता परीक्षाओं में अति आवश्ययक है।
Block Working (ब्लॉक प्रचालन)
1. ब्लॉक यंत्र सक्षमता प्रमाणपत्र को AOM/ ATM केवल एक बार कितनी अवधि के लिए बढ़ा सकता है?
2. यदि किसी स्टेशन मास्टर ने 1 वर्ष से अधिक ऐसे स्टेशन पर काम क्या हो जहां ब्लॉक यंत्र नहीं हो और उसे ऐसे स्टेशन पर काम करने भेजा जाए जहां पर ब्लॉक यंत्र लगा हो तो उसे उस ब्लॉक यंत्र पर कार्य करने की क्षमता प्रमाण पत्र कौन जारी करेगा?
3. ब्लॉक यंत्र खराब हो जाने पर डाउन दिशा में जाने वाली गाड़ी के लोको पायलट कौन कौन सा लिखित प्राधिकार दिया जाएगा?
4. ब्लॉक यंत्र खराब हो जाने पर अप दिशा में जाने वाली गाड़ी के लोको पायलट को कौन सा लिखित प्राधिकार दिया जाएगा?
5. क्या जिस ब्लॉक स्टेशनों पर ब्लॉक यंत्रों की व्यवस्था नहीं है वह टीएसआर (TSR) रखा जाएगा?
6. क्या पिछले स्टेशन का एडवांस स्टार्टर सिग्नल खराब होने पर आईबीएस (IBS) को भी खराब माना जाएगा?
7. क्या ब्लॉक फोन पर लाइन क्लियर का कार्य करने की अनुमति कांटेवाला को है?
8. TSR पूरा भर जाने के बाद कितने समय तक सुरक्षित रखा जाना चाहिए?
9. क्या सिंगल लाइन टोकन/टेबलेट यंत्रों के प्रकरण में स्टेशन मास्टर को प्रत्येक गाड़ी के संचालन के बाद TSR में टोकन बैलेंस रखना चाहिए?
10. ब्लॉक यंत्र पर जिन स्टेशन को घंटी संकेत भेजा जाता है वह यदि उत्तर नहीं देता है तो संकेत को दोहराने के लिए कितने समय का अंतर रखना चाहिए?
11. BPAC ब्लॉक यंत्र में TOS घंटी देना आवश्यक है?
12. दोहोरी लाइन में एडवांस स्टार्टर सिग्नल फेल होने पर क्या ब्लॉक को भी फेल माना जाता हैं?
13. क्या दोहोरी लाइन पर अस्थाई सिंगल लाइन वर्किंग के दौरान क्रॉसओवर वाले स्टेशनों के ब्लॉक सस्पेंड किए जाते हैं?
14. ब्लॉक मरम्मत के बाद ब्लॉक टेस्टिंग की कितनी घंटियां दी जाती हैं?
15. रनिंग थ्रू गाड़ी से आल राइट मिलाते समय स्टेशन मास्टर द्वारा आधी गाड़ी पास होने पर क्या गाड़ी विभाजन की घंटी संकेत पिछले स्टेशन को भी देगा?
16. डबल लाइन पर गलत दिशा में ब्लॉक सेक्सन में गाड़ी निकल भागे तो कितने घंटी से संकेत दिया जाएगा?
17. गाड़ी विभाजन होने पर ब्लॉक यंत्र पर घंटी संकेत कैसे दिए जाते हैं?
18. गाड़ी टेलवोर्ड/टेललैम्प के बिना ब्लॉक सेक्शन में प्रवेश कर गई है तो घंटी संकेत कैसे दी जाएगी?
19. रोको और जांच करो संकेत देने के लिए ब्लॉक पर कितने घंटी दी जाती है?
20. ब्लॉक यंत्र पर कार्य करने की सक्षमता प्रमाणपत्र कितने वर्ष तक मान्य है?
21. ब्लॉक यंत्र पर 6 – 1 घंटी दी जाती इस घंटी को क्या कहते है?
22. ब्लॉक यंत्र पर कितनी घंटी देने का नाम लेम आउट है?
23. गाड़ी विभाजित होने पर ब्लॉक यंत्र पर 6 – 3 घंटी दी जाती है इस घंटी को किस नाम से जाना जाता है?
24. 6 – 4 घंटी ब्लॉक यंत्र पर दी गई है इस घंटी को किस नाम से जानते हैं?
उत्तर
1. 2 वर्ष
2. JE (Signal) DSTE के प्रति हस्ताक्षर के बाद
3. T/D 1425
4. T/C 1425
5. YES
6. Yes
7. No
8. 12 Month
9. Yes
10. 20 second
11. No
12. No
13. Yes
14. 16
15. Yes
16. 6 – 4
17. 6 – 3
18. 6 – 2
19. 6 – 1
20. 3 Year
21. गेमर
22. 6 – 2
23. गेस्टन
24. गेस्पर