उत्तर पश्चिम रेलवे दुर्घटना नियमावली क्या है?
Table of Contents
नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं हम अपने सुविधा के लिए रेलवे के सभी प्रमुख किताबों में से कुछ प्रश्न उत्तर जो काफी महत्वपूर्ण है उसे एक जगह ला रहे हैं।
इससे पहले मैंने सामान्य नियम व सहायक नियम (GR & SR) पुस्तक के 500 से अधिक प्रश्न उत्तर लिखा और आपके साथ शेयर किया। फिर परिचालन नियमावली (Operating Manual) के लगभग 200 प्रश्न उत्तर आपके साथ लिखकर शेयर किया।
राजभाषा में 100 से ज्यादा प्रश्न उत्तर और ब्लॉक संचालन नियमावली मे से कुछ प्रश्न उत्तर लिखकर आपके साथ शेयर किया हूं। यह सभी प्रश्न उत्तर रेलवे के सभी विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा में बहुत उपयोगी है।
इसके अलावा सामान्य व सहायक नियम शुद्धि पत्र संख्या 1 से 45 तक आपके साथ शेयर किया हूं। यह काफी उपयोगी है।
यातायात नियमावली
आज मैं दुर्घटना नियमावली के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर कर रहा हूं। यह सभी प्रतिभागी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
भले ही आप किसी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहे हो पर यदि आप रेलवे में काम करते हो तो आपको सभी प्रश्न उत्तर जानना बहुत आवश्यक है। आप केवल 5 मिनट समय निकाल कर इसे पढ़ ले तो आपको यह याद हो जाएगा।
जैसा कि आप जानते हैं कि यह नियम की पुस्तकें हमारे घर में उपलब्ध नहीं होती। कभी रेस्ट में या अन्य समय में पढ़ने का मन भी होता है तो हम नहीं पढ़ सकते हैं।
इसी कठिनाई को दूर करने के लिए मैंने इसे आप सभी के सुविधा के लिए ऑनलाइन लोड किया हूं। जिसके आप कभी भी कहीं भी पढ़ सकते हैं। किसी भी विषय पर आप अपना अमूल्य सुझाव हमें दे सकते हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे दुर्घटना नियमावली का महत्व
उत्तर पश्चिम रेलवे के दुर्घटना नियमावली में से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर कर रहा हूं। उम्मीद है कि आपको यह अच्छा लगेगा।
यदि आप रेलवे में काम करते हैं कि यह सभी प्रश्न उत्तर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा कोई आपका दोस्त जो स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड इत्यादि विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा हो तो उसे भी शेयर करें। उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
यदि आपका कोई दोस्त ZRTI में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है उसे ही शेयर करें, उन्हीं भी मदद मिलेगी। रेलवे के सभी महत्वपूर्ण नियमों को किताब से मोबाइल में लाना, यह मेरा एक छोटा सा प्रयास है।
दोस्तों, आप हमेशा नियम की पुस्तक पढ़ने का ही प्रयास करें। मेरा यह प्रश्न उत्तर एक गैस पेपर के समान है। जिसे पढ़कर काम चलाऊ ज्ञान हासिल कर सकते हैं या फिर परीक्षा पास कर सकते हैं।
Railway LDCE Practice Set Part 1
Railway LDCE Question Paper Part 2
Railway LDCE Question Bank
Railway LDCE Exam Question Bank
Railway LDCE Exm Question Paper
Railway LDCE Practice Set Part 2
Railway LDCE JE Exam Question Paper
उत्तर पश्चिम रेलवे दुर्घटना नियमावली संबंधित प्रश्न उत्तर
नीचे कुल 30 प्रश्न हैं। उसके नीचे उसका उत्तर लिखा गया है। प्रश्नों का उत्तर स्वयं दे। फिर नीचे दिए गए उत्तर से इसका मिलान करके उसकी जांच कर सकते हैं।
1. ART को बाहर निकालने एवं स्टेशन से रवाना करने के लिए कितना समय दिया जाता है यदि दिन का समय हो?
2. ARME को साइडिंग से निकालने और स्टेशन से भेजने के लिए कितना समय निर्धारित है? यदि साइडिंग दोहरे निर्गम वाली है?
3. रात के समय ART को स्टेशन से रवाना करना है अधिकतम समय कितना निर्धारित है?
4. एक मुख वाली साइडिंग से ARME को रवाना करना है, अधिकतम समय क्या होगा?
5. कितने मिनट बाद सायरन/हूटर को रिपीट किया जाएगा?
6. 2 लंबी हूटर बजी है। ART कहां जाएगी?
7. दुर्घटना स्थल पर ART और ARME दोनों की आवश्यकता है कितने हूटर बजाया जाएगा?
8. केवल ART को हेड क्वार्टर से बाहर जाना है, कितने हूटर/सायरन बजेगी?
9. दुर्घटना होने पर हूटर बजाया जाता है। एक हूटर कितने समय तक बजाया जाता है?
10. दो हूटर बजने के बीच कितना समय का गैप दिया जाना चाहिए?
11. ART & ARME रद्द करने के लिए कितने हूटर एवं कितने समय के लिए बजाया जाता है?
12. यदि किसी दुर्घटना की जांच डीआरएम महोदय द्वारा किया जाता है तब इसकी समय सीमा क्या होगा?
13. महाप्रबंधक महोदय द्वारा किए दुर्घटना जांच को कितने समय के अंदर पूरा किया जाना आवश्यक है?
14. दुर्घटना रिपोर्ट स्टेशन मास्टर द्वारा डीआरएम महोदय को कितने घंटे के अंदर भेजना आवश्यक है?
15. दुर्घटनाओं का वर्गीकरण कितने भागों में किया गया है?
16. चोट के कारण कोई व्यक्ति कितने समय तक काम करने में असमर्थ हो तो उसे साधारण चोट कहते हैं?
17. यदि किसी रेल दुर्घटना में रेल संपत्ति को दो करोड़ की हानि हुई तो क्या यह गंभीर दुर्घटना कहलाएगा?
18. एक रेल दुर्घटना जिसमें यात्रियों को साधारण चोट आया जिसकी जांच CRS महोदय द्वारा किया जा रहा है क्या यह गंभीर दुर्घटना कहलाएगा?
19. रेल दुर्घटना में रेल संपत्तियों का कितने रुपए से कम का नुकसान मामूली क्षति की श्रेणी में आता है?
20. यदि स्टेशन सीमा के बाहर दो गाड़ियों के बीच गाड़ियों के पूर्ण रूप से रुक जाने के समय दूरी 400 मीटर या उससे अधिक हो तो इसे कौन सी दुर्घटना माना जाएगा?
21. यदि स्टेशन सीमा के बाहर दो गाड़ियों के बीच गाड़ियों के पूर्ण रूप से रूक जाने के समय दूरी 400 मीटर से कम होने पर इसे किस श्रेणी का दुर्घटना माना जाता है?
22. रेल दुर्घटना या मानव सहित समपार पर हुई दुर्घटना के मामले में मृत्यु हो जाने पर अनुग्रह राशि कितना दिया जाता है?
23. रेल दुर्घटना में गंभीर चोट लगने पर कितना अनुग्रह राशि प्रदान किया जाता है?
24. रेल दुर्घटना या मानव सहित समपार पर हुई दुर्घटना में साधारण चोट लगने पर अनुग्रह राशि कितना दिया जाता है?
25. निम्नलिखित में से कौन सा रेल दुर्घटना का मेल गलत है?
1. L – रेल पथ की विफलता
2. M – सिग्नल एवं दूरसंचार की विफलता
3. N – गाड़ी को क्षतिग्रस्त या तोड़फोड़ करना
26. निम्नलिखित में से रेल दुर्घटना एवं उसके प्रकार में कौन सा गलत है?
1. F – निवारित टक्कर
2. G – ब्लॉक नियमों का उल्लंघन
3. H – इंजन की विफलता
27. निम्नलिखित में से रेल दुर्घटना एवं उसके प्रकार में कौन सा गलत है?
1. B – गाड़ियों में आग लगना
2. C – समपार फाटक पर दुर्घटना
3. D – अन्य दुर्घटना
28. दांत का टूट जाना (साधारण या गंभीर) किस चोट की श्रेणी में आता है?
29. लोको पायलट द्वारा असामान्य झटका की सूचना दिए जाने पर गाड़ी को किस गति का सावधानता आदेश जारी किया जाना चाहिए?
30. मानवरहित समपार पर दुर्घटना के दौरान मृत्यु की स्थिति में अनुग्रह राशि कितना दिया जाता है?
Answers
1. 45 मिनट
2. 20 मिनट
3. 60 मिनट
4. 30 मिनट
5. 5 मिनट
6. Head Quarter
7. 4
8. 3
9. 45 second
10. 5 second
11. One, 90 second
12. 10 दिन
13. 27 दिन
14. 24 घंटे
15. 5
16. 48 घंटा
17. नहीं
18. हां
19. ₹₹ 500
20. ब्लॉक नियमों का उल्लंघन
21. निवारित टक्कर
22. 50,000
23. 25,000
24. 5,000
25. 1
26. 3
27. 3
28. गंभीर
29. 15 किलोमीटर प्रति घंटा
30. कुछ नहीं
Thank you