Railway Operating Manual in Hindi
Table of Contents
आज मैं आपके साथ परिचालन नियमावली Part 6 शेयर कर रहा हूं। इससे पहले 5 Part मैंने शेयर किया था। यह अंतिम Part हैं। पिछले Part की तरह इसमें भी 30 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर शेयर कर रहा हूं।
यह सभी प्रश्नोत्तर रेलवे के सभी विभागीय प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। 5 मिनट में इसे अच्छी तरह पढ़ सकते हैं।
जैसा कि आप जानते हैं परिचालन नियमावली की पुस्तक केवल अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है। इससे उत्तर भारत में रहने वाले अनेक कर्मचारी जिसे इंग्लिश का उतना नॉलेज नहीं है उन्हें पढ़ने में बहुत दिक्कत होती है। मेरा उद्देश्य इस पुस्तक का मुख्य प्रश्न उत्तर आप तक हिंदी में पहुंचाना।
इससे पहले भी मैंने सामान्य नियम व सहायक नियम (GR & SR) पुस्तक से 500 से अधिक प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर कर चुका हूं। मेरा उद्देश्य रेलवे विभाग के सभी महत्वपूर्ण पुस्तक से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर निकालकर आपके जेब यानी मोबाइल में पहुंचाना है। जिसे आप जब चाहो तब पढ़ सकते हैं।
ZRTI, स्टेशन मास्टर, गार्ड, कंट्रोलर सभी परीक्षा के लिए यह सभी प्रश्न बहुत ही उपयोगी हैं। इनमें उन्हीं प्रश्नों को शामिल किया गया है जो परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है।
वैसे आपको गहराई से अध्ययन करने के लिए रेलवे नियम का पुस्तकें पढ़ना चाहिए। मैं तो प्रश्न उत्तर इसलिए शेयर करता हूं ताकि आपके पास एक नोट उपलब्ध हो या फिर कुछ भूला हुआ नियम आपको याद आ जाए।
रेलवे की सभी पुस्तकों में से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर निकालकर आप के साथ शेयर किया हूं। हमें उम्मीद है कि आपको यह तैयारी करने में मदद करेगा। आप इसे भी पढ़ सकते हैं।
इसके अलावा आपको किसी भी विषय कि जानकारी चाहिए जो रेलवे से संबंधित है उसका नाम और उसके पीछे स्टेशन गुरुजी गूगल में लिख दे या बोल दे। आपके सामने पूरी जानकारी आ जाइएगा। स्टेशन गुरुजी मेरे वेबसाइट का नाम है। इस पर आपको रेलवे संबंधित सभी जानकारियां मिल जाता हैं।
Operating Manual for Indian Railway Question Answer in Hindi
Railway LDCE Practice Set Part 1
Railway LDCE Question Paper Part 2
Railway LDCE Question Bank
Railway LDCE Exam Question Bank
Railway LDCE Exm Question Paper
Railway LDCE Practice Set Part 2
Railway LDCE JE Exam Question Paper
1. सावधानता आदेश रजिस्टर को कितने समय तक रिकॉर्ड में रखा जाना चाहिए?
2. वैगन ट्रांसफर रजिस्टर को कितने समय तक रिकॉर्ड में रखना आवश्यक है?
3. स्टेशन आदेश पुस्तक को कितने समय तक रिकॉर्ड में रखना आवश्यक है?
4. स्टेशन निरीक्षण रजिस्टर को कितने समय तक रिकॉर्ड में रखा जाता है?
5. स्टेशन पर रखे गए वह एकमात्र रजिस्टर जिसका रिकॉर्ड केवल 6 महीने तक रखना आवश्यक होता है कौन सा रजिस्टर है?
6. जंक्शन स्टेशन जहां पर मार्शलिंग यार्ड और lobby हो वहां पर स्टेशन मास्टर को कार्य करने से पूर्व कितने दिनों का पिकअप दिया जाना चाहिए?
7. रोडसाइड स्टेशन पर स्टेशन मास्टर कितने दिनों का पिकअप दिया जाता है?
8. बड़े स्टेशन या जंक्शन स्टेशन पर कितने दिनों का पिकअप दिया जाना चाहिए?
9. टर्मिनल स्टेशन जहां पर मार्शलिंग यार्ड और lobby हो वहां कितने दिनों का पिकअप आवश्यक है?
10. क्या मेडिकल रिलीफ गाड़ी को बिना ब्रेकवान चलाया जा सकता है?
11. लाइट इंजन के साथ अधिकतम इंस्पेक्शन वाहन जोड़ा जा सकता है?
12. राजधानी एवं शताब्दी एक्सप्रेस में कितने डेड इंजन को लगाया जाता है?
13. सुपर फास्ट व एक्सप्रेस गाड़ी में कितने डेड इंजन लगा सकते हैं?
14. मालगाड़ी में कितने डेड इंजन को लगा सकते हैं?
15. सवारी गाड़ी में कितने डेड इंजन लगा सकते हैं?
16. ODC का फुल फॉर्म क्या है?
17. ODC कितने प्रकार के होते हैं?
18. कितने इंच या उससे अधिक के ग्रोश क्लीयरेंस को ए क्लास ODC में रखा गया है?
19. बी क्लास ODC की स्पीड क्या है?
20. किस क्लास की ODC को केवल दिन में ही चलाया जा सकता है?
21. बी क्लास ODC का escorts किसके द्वारा किया जाता है?
22. क्या सी क्लास ODC का escorts JE/SSE सिग्नल द्वारा किया जाता है?
23. SOP का फुल फॉर्म क्या है?
24. ROH अर्थ बताएं?
25. POH का अर्थ बताएं?
26. Snag Dead End की लंबाई कितनी होना आवश्यक है?
27. Sand Hump की लंबाई कितनी मीटर होगी?
28. COIS Full Form क्या है?
29. COA Full Form क्या है?
30. C Class ODC चलाने के लिए किसकी अनुमति आवश्यक है?
Answers
1. 1 साल
2. 3 साल
3. हमेशा के लिए/परमानेंट रिकॉर्ड
4. हमेशा के लिए
5. ट्रेन एडवाइस रजिस्टर
6. 10 दिन
7. 2 दिन
8. 5 दिन
9. 8 दिन
10. हां
11. 3
12. 0
13. 1
14. 1
15. 1
16. Over Dimensional Consignment
17. 3
18. 9
19. 40 (BG), 25 (MG)
20. C Class
21. SE ( C&W)
22. No
23. Standard Operating Procedure
24. Routine Overhaul
25. Periodic Overhaul
26. 180 मीटर
27. 60 मीटर
28. Coaching Operating Information System
29. Control Office Application
30. CRS
Test Yourself
Railway LDCE Practice Set Part 1
Railway LDCE Question Paper Part 2
Railway LDCE Question Bank Part 3
Railway LDCE Question Bank in Hindi Part 4
Railway LDCE Exm Question Paper Part 5
Railway LDCE Practice Set Part 6
Thanks