Railway Establishment Rules Part 1
Table of Contents
आज मैं आपके साथ रेलवे स्थापना नियम के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर शेयर कर रहा हूं। रेलवे स्थापना नियम के प्रश्न ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए आयोजित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
आप रेलवे के किसी भी विभागीय प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होंगे तो आपके लिए उपयोगी है। 200 से ज्यादा प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर कर रहा हूं। कुछ पार्ट में बांट करके आपके साथ शेयर कर रहा हूं। आज आपके साथ पार्ट 1 शेयर कर रहा हूं। इसमें 40 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर हैं।
आप भारतीय रेलवे के चाहे किसी भी डिवीजन में कार्य कर रहे हैं और किसी भी पद पर कार्य कर रहे हैं। आप सभी के लिए यह प्रश्न उत्तर समान रूप से उपयोगी है। यह सभी नियम पूरे भारतीय रेलवे में मान्य है।
ग्रुप सी के विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा जैसे जूनियर इंजीनियर (रेल पथ, सिग्नल, इलेक्ट्रिक), स्टेशन मास्टर, गार्ड, टिकट क्लर्क, कमर्शियल क्लर्क इत्यादि तथा ग्रुप बी के विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं में यह नियम पूछे जाते हैं।
स्टेशन गुरुजी
इस वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी Station Guruji है। आपको इस वेबसाइट पर रेलवे की पूरी जानकारी मिल जाएगी। मैंने 1000 से अधिक प्रश्न उत्तर हिंदी में लिखकर इस पर शेयर किया हूं। आपको हिंदी में MCQ उत्तर और कहीं नहीं मिलेगा।
आप चाहे तो इसे भी पढ़ सकते हैं।
सामान्य नियम व सहायक नियम (G&SR) 500+ प्रश्न उत्तर
परिचालन नियमावली 200+ प्रश्न उत्तर
G&SR Correction Slips 1 से 45
आप सभी इस जब भी चाहे पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप कभी भी गूगल में जाकर रेलवे के किसी भी चैप्टर का नाम और उसके आगे स्टेशन गुरुजी लिख दे या बोल दे। आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी।
रेलवे विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को अपने कार्य करने के दौरान यह सभी नियम की जानकारी होना आवश्यक है। यह सभी नियम काफी उपयोगी है। आप इसे जरूर पढ़ें।
Railway Establishment Rules Questions Answer Part 1
1. अर्जित अवकाश रेलवे कर्मचारी सेवा काल के दौरान कितनी जमा कर सकता है?
2. अर्द्ध वेतन औसत अवकाश कर्मचारी सेवा काल के दौरान कितना जमा कर सकता है?
3. क्या महिला रेल कर्मचारी को बच्चा गोद लेने पर प्रसूती अवकाश देय है?
4. क्या अविवाहित रेल कर्मचारी को प्रसूती अवकाश दिया जाता है?
Railway LDCE Practice Set Part 1
Railway LDCE Question Paper Part 2
Railway LDCE Question Bank
Railway LDCE Exam Question Bank
Railway LDCE Exm Question Paper
Railway LDCE Practice Set Part 6
Railway LDCE JE Exam Question Paper
5. क्या मेडिकल अवकाश ग्रुप बी अधिकारी को देय हैं?
6. रक्तदान हेतु क्या रेल कर्मचारी को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाता है?
7. असाधारण अवकाश कितने वर्ष तक स्वीकृत किया जा सकता है?
8. 1000 से 2000 किलोमीटर तक स्थानांतरण होने पर कितने दिनों का कार्यग्रहण अवकाश दिया जाता है?
9. कर्मचारी पितृत्व अवकाश पत्नी की डिलीवरी के दिनांक से कितने माह तक ले सकता है?
10. सेवानिवृत्ति पर कितने दिनों का अर्जित अवकाश का नकदीकरण किया जाता है?
11. संपरिवर्तित अवकाश कर्मचारी सेवाकाल के दौरान कितनी बार लें सकता है?
12. क्या संपरिवर्तित हेतु आवेदन करने पर ही सिक अवधियों को संपरिवर्तित अवकाश में स्वीकृत किया जा सकता है?
13. क्या कर्मचारी के खाते में किसी प्रकार का अवकाश नहीं होने पर अदेय अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है?
14. एक साथ एक समय में कितने अदेय अवकाश स्वीकृत की जा सकता है?
15. चिकित्सा आधार पर कितने अदेय अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है?
16. पूरे सेवाकाल में कितने अदेय अवकाश स्वीकृत की जा सकता है?
17. अदेय अवकाश के दौरान कितना वेतन दिया जाता है?
18. अदेय अवकाश उतना ही स्वीकृत किया जा सकता है जितनी एचएलपी कर्मचारी भविष्य अर्जित करें?
19. प्रथम/द्वितीय छमाही में कर्मचारी कितने दिन अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर अगली छमाही में से 1 दिन का अर्जित अवकाश काट लिया जाता है?
20. कर्मचारी खाते में अवकाश शेष रहने पर भी असाधारण अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दे सकते हैं?
21. बड़ी शास्ति जारी करने के लिए मानक फार्म संख्या….. का उपयोग किया जाता है?
22. अतिरिक्त दस्तावेज के अवलोकन से मना करने हेतु मानक फार्म संख्या …… का उपयोग किया जाता है?
23. कौन सा शास्ति अनुसासन अपील नियम में उल्लेख नहीं है?
24. बचाव सलाहकार …… द्वारा नामित किया जाता है?
25. जांच अधिकारी…. द्वारा नियुक्त किया जाता है?
26. प्रस्तुतकर्ता अधिकारी मानक फार्म संख्या …. पर नियुक्त किया जाता है?
27. क्या निलंबन के विरुद्ध अपील की जा सकती हैं?
28. जांच अधिकारी नियुक्त करने हेतु मानक फार्म संख्या……. का उपयोग किया जाता है?
29. क्या मानक फार्म संख्या 9 रद्द किया गया है?
30. संयुक्त जांच का आदेश मानक फार्म संख्या…. पर दिया जाता है?
31. छोटी शास्ति जारी करने के बाद यदि अनुशासन एवं अपील नियम की जांच करवानी हो तो मानक फार्म संख्या…… का उपयोग किया जाता है?
32. बड़ी शास्ति जारी करने के पश्चात यदि छोटी शास्ति देनी हो तो मानक फार्म संख्या….. का उपयोग किया जाता है?
33. प्रस्तुतकर्ता अधिकारी….. द्वारा नामित किया जाता है?
34. अपील अधिकारी को अपील कितने दिन के भीतर की जा सकती हैं?
35. अनुशासन एवं अपील नियम के अंतर्गत रिव्यू करने हेतु कौन सक्षम है?
36. एक सेवारत कर्मचारी अधिकतम कितने प्रकरणों में बचाव सलाहकार बन सकता है?
37. एक सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकतम कितने प्रकरणों में बचाव सलाहकार बन सकता है?
38. अनुशासन एवं अपील नियम के अंतर्गत सबसे बड़े शास्ति…… हैं?
39. अनुशासन एवं अपील नियम के अंतर्गत सबसे छोटी शास्ति…… हैं?
40. जिवन निर्वाह भत्ते का रिव्यु कितने महीने पश्चात किया जा सकता है?
उत्तर
1. 300+15 दिन
2. कोई सीमा नहीं
3. हां
4. 180
5. नहीं
6. हां
7. 5 वर्ष
8. 12 दिन
9. 6 महीने
10. 300 दिन
11. कोई सीमा नहीं
12. सही
13. हां
14. 90 दिन
15. 180 दिन
16. 360 दिन
17. आधा
18. सही
19. 10 दिन
20. हां
21. SF 5
22. SF 6
23. निलंबन
24. आरोपित पक्ष
25. अनुशासन अधिकारी
26. SF 8
27. सही
28. SF 7
29. हां
30. SF 10
31. SF 11B
32. SF 11C
33. अनुशासन अधिकारी
34. 45 दिन
35. राष्ट्रपति
36. 3
37. 7
38. रेल सेवा से बर्खास्त
39. निन्दा
40. 03
Thank you