Railway Establishment Rules Part 2
Table of Contents
आज मैं आपके साथ रेलवे स्थापना नियम पार्ट 2 के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर शेयर कर रहा हूं। रेलवे स्थापना नियम के प्रश्न ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए आयोजित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
आप रेलवे के किसी भी विभागीय प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होंगे तो आपके लिए उपयोगी है। 200 से ज्यादा प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर कर रहा हूं। कुछ पार्ट में बांट करके आपके साथ शेयर कर रहा हूं। पार्ट 1 में 40 वर्ष तक आपके साथ शेयर किया था। आज आपके साथ पार्ट 2 शेयर कर रहा हूं। इसमें भी 40 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर हैं।
आप भारतीय रेलवे के चाहे किसी भी डिवीजन में कार्य कर रहे हैं और किसी भी पद पर कार्य कर रहे हैं। आप सभी के लिए यह प्रश्न उत्तर समान रूप से उपयोगी है। यह सभी नियम पूरे भारतीय रेलवे में मान्य है।
ग्रुप सी के विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा जैसे जूनियर इंजीनियर (रेल पथ, सिग्नल, इलेक्ट्रिक), स्टेशन मास्टर, गार्ड, टिकट क्लर्क, कमर्शियल क्लर्क इत्यादि तथा ग्रुप बी के विभिन्न पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं में यह नियम पूछे जाते हैं।
स्टेशन गुरुजी
इस वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी Station Guruji है। आपको इस वेबसाइट पर रेलवे की पूरी जानकारी मिल जाएगी। मैंने 1000 से अधिक प्रश्न उत्तर हिंदी में लिखकर इस पर शेयर किया हूं। आपको हिंदी में MCQ उत्तर और कहीं नहीं मिलेगा।
आप चाहे तो इसे भी पढ़ सकते हैं।
सामान्य नियम व सहायक नियम (G&SR) 500+ प्रश्न उत्तर
परिचालन नियमावली 200+ प्रश्न उत्तर
G&SR Correction Slips 1 से 45
आप सभी इस जब भी चाहे पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप कभी भी गूगल में जाकर रेलवे के किसी भी चैप्टर का नाम और उसके आगे स्टेशन गुरुजी लिख दे या बोल दे। आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी।
रेलवे विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को अपने कार्य करने के दौरान यह सभी नियम की जानकारी होना आवश्यक है। यह सभी नियम काफी उपयोगी है। आप इसे जरूर पढ़ें।
Railway LDCE Practice Set Part 1
Railway LDCE Question Paper Part 2
Railway LDCE Question Bank
Railway LDCE Exam Question Bank
Railway LDCE Exm Question Paper
Railway LDCE Practice Set Part 6
Railway LDCE JE Exam Question Paper
Railway Establishment Rules Part 2
1. शास्तियां डी एंड ए आर (D&AR) के किस नियम में दर्शाई गई है?
2. रेल सेवा आचरण नियम किस वर्ष बनाए गए हैं?
3. अनुशासन एवं अपील नियम (D&AR) किस वर्ष से लागू किए गए हैं?
4. विभागीय अनुशासन एवं अपील नियम के केस में संपूर्ण कार्रवाई की अधिकतम समय सीमा कितने दिन की है?
5. रेलवे विजिलेंस केस में संपूर्ण कार्रवाई की अधिकतम सीमा कितने दिन है?
6. सीबीआई/सीवीसी में संपूर्ण कार्रवाई की अधिकतम सीमा कितने दिनों की है?
7. क्या RPF कर्मचारीयों पर अनुशासन एवं अपील नियम लागू होता है?
8. क्या रेल सेवा से बर्खास्त कर्मचारी अन्य सरकारी सेवा कर सकता है?
9. रिवीजन के केस में पेनल्टी को कितने माह में रिवीजन अधिकारी बढ़ा सकता है?
10. एक सेट सुविधा पास में अधिकतम कितने आश्रित शामिल किए जा सकते हैं?
11. ग्रुप ए अधिकारी जिसकी तीन वर्ष की रेल सेवा पूर्ण हो गई है 1 वर्ष में कितने सेट सुविधा पास देय होंगे?
12. प्रथम श्रेणी ए पास के लिए कौन से अधिकारी पात्र है?
13. एक सेट सुविधा पास में यदि एक आश्रित शामिल है तो आश्रित सहित कुल कितने सदस्य को सुविधा पास में शामिल किया जा सकता है?
14. एक सेट सुविधा पास में यदि दो आश्रित शामिल हो तो आश्रित सहित कुल कितने सदस्य को सुविधा पास में शामिल किया जा सकता है?
15. आधा सेट सुविधा पास की वैधता कितने माह तक है?
16. स्कूल पास 1 वर्ष में कितने सेट जारी किए जा सकते हैं ?
17. कितने दिन या इससे अधिक का अवकाश होने पर स्कूल पास जारी किए जा सकता है?
18. द्वितीय श्रेणी ए पास का रंग होता है? (पिछले 1 साल से सभी पास ऑनलाइन हो चुके हैं फिर भी प्रश्न पूछे जाते हैं)
19. द्वितीय श्रेणी A के पास धारक द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा कर सकता है?
20. PNM कितने स्तर पर होती है?
21. PREM का पूरा नाम क्या है?
22. तदर्थ ट्रिब्यूनल के फैसले को रेलवे बोर्ड को रेलवे बोर्ड अस्वीकार कर सकता है?
23. पंच फैसला के निर्णय को रेलवे बोर्ड अस्वीकार या परिवर्तित कर सकता है?
24. RPF एसोसिएशन PREM की बैठक में भाग ले सकता है?
25. PNM मुख्यालय स्तर पर कितने माह में एक बार होती हैं?
26. क्या क्षेत्रीय मुख्यालय स्तर पर दोनों मान्यता प्राप्त यूनियनों की PNM बैठक संयुक्त रूप से होती हैं?
27. रेलवे में GCM की बैठक कितने स्तर पर होती है?
28. संयुक्त नेशनल काउंसिल की बैठक में रेलवे के कितने प्रतिनिधि होते हैं?
29. PREM की बैठक में अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि भी भाग लेते हैं?
30. सेवानिवृत्ति ग्रेज्यूटी की अधिकतम राशि सातवें वेतन आयोग के अनुसार कितनी है?
31. क्या ग्रेज्यूटी की गणना के लिए महंगाई भत्ता भी जोड़ा जाता है?
32. सेवानिवृत्ति पर अधिकतम कितने दिनों की छुट्टियां का भुगतान किया जाता है?
33. कम्यूटेशन ऑफ पेंशन का भुगतान विकल्प के आधार पर किया जाता है?
34. ग्रेज्यूटी में अधिकतम कितने वर्ष की सेवा का लाभ मिलता है?
35. न्यूनतम कितने वर्ष की सेवा के पश्चात स्वच्छिक सेवानिवृत्ति स्वीकार की जा सकती है?
36. सेवानिवृत्ति पर अंतिम मूल वेतन का कितना प्रतिशत पेंशन के रूप में दिया जाता है?
37. पेंशन पर मिलने वाला महंगाई भत्ता क्या कहलाता है?
38. मृत रेल कर्मचारी की विधवा को साधारण किराये पर रेलवे आवास कितने माह तक रोकने की सुविधा हैं?
39. क्या अंतिम निपटारा पास में सभी आश्रित एवं सभी परिवार के सदस्यों को शामिल किया जा सकता है?
40. अंतिम निपटारा पास कितने सेट दिया जाता है?
उत्तर
1. 6
2. 1966
3. 1-10-1968
4. 150
5. 365 दिन
6. 470 दिन
7. ग़लत
8. नहीं
9. 6
10. 2
11. 6 सेट
12. सभी राजपत्रित अधिकारी
13. 5
14. 3
15. 5
16. 6
17. 3
18. पीला
19. ग़लत
20. 3
21. Participation of Railway Employee in Management
22. सही
23. ग़लत
24. हां
25. 3
26. नहीं
27. 2
28. 24
29. सही
30. 20 लाख
31. सही
32. 300
33. सही
34. 33
35. 20
36. 50%
37. मंहगाई राहत
38. 24
39. सही
40. आधा
Thank you