Railway LDCE Exam Question Bank Part 3
Table of Contents
रेलवे के लगभग सभी नियम पुस्तकों से मैंने 1,500 से ज्यादा प्रश्न उत्तर आपके साथ शेयर कर चुका हूं। कुछ हमारे दोस्त मुझे ईमेल पर प्रैक्टिस सेट शेयर करने की रिक्वेस्ट की है।
इन्हीं लोगों के सुझाव को देखते हुए मैंने प्रैक्टिस सेट बनाकर आपके साथ शेयर करना शुरू किया हूं। कहा जाता है Practice Makes Man Prefect। यानी आप कितना भी पढ़ लें अगर आप प्रेक्टिस नहीं किए तो परफेक्ट नहीं हो सकते। बिना प्रैक्टिस के ज्ञान अधूरा होता है।
इसलिए आपको जब भी समय मिले आप 5 मिनट में Railway LDCE Question Paper प्रैक्टिस कर सकते हैं। मैंने एक प्रैक्टिस सेट में Railway LDCE Question Paper के कुल 25 प्रश्न और नीचे उत्तर लिखा हूं। आप पहले प्रश्न बनाएं और फिर नीचे दिए उत्तर से मिला ले। इस प्रकार अपने आपको टेस्ट कर सकते हैं कि आप कितना जानते हैं।
Railway LDCE Question Paper का प्रैक्टिस सेट स्टेशन मास्टर, गार्ड, कंट्रोलर, सहायक परिचालन प्रबंधक, ZRTI द्वारा आयोजित परीक्षा इत्यादि में बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। आप एक बार इसे जरूर ट्राई करें।
स्टेशन गुरुजी
मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। मैं इस पर रेलवे संबंधी अनेक जानकारी शेयर करता रहता हूं ।आप निम्नलिखित जानकारी पढ़ सकते हैं।
सामान्य नियम व सहायक नियम (G&SR) 500+ प्रश्न उत्तर
परिचालन नियमावली 200+ प्रश्न उत्तर
G&SR Correction Slips 1 से 45
Railway LDCE Practice Set Part 1
Railway LDCE Practice Set Part 2
आप सभी इसे जब भी चाहे पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप कभी भी गूगल में जाकर रेलवे के किसी भी चैप्टर का नाम और उसके आगे स्टेशन गुरुजी लिख दे या बोल दे। आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी।
रेलवे विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को अपने कार्य करने के दौरान यह सभी नियम की जानकारी होना आवश्यक है। यह सभी नियम काफी उपयोगी है। आप इसे जरूर पढ़ें।
अपने आप को जांच करें (Test Yourself) Railway LDCE Question Bank Part 3
1. नॉन इंटरलॉकिंग फेसिंग पॉइंट लूप लाइन पर गाड़ी की गति क्या होगी?
A. 15 किलोमीटर प्रति घंटा
B. 20 किलोमीटर प्रति घंटा
C. 25 किलोमीटर प्रति घंटा
D. 30 किलोमीटर प्रति घंटा
2. किसी सिग्नल का स्थान बदलने या नया सिग्नल लगाने पर सावधानता आदेश कितने दिनों तक जारी रहेगा?
A. 10 दिन
B. 90 दिन
C. 30 दिन
D. 60 दिन
3. उत्तर पश्चिम रेलवे दुर्घटना नियावाली में कुल कितने अपेंडिक्स है?
A. 20
B. 7
C. 8
D. 10
4. स्टेशन सीमा के बाहर दो गाड़ियों के बीच गाड़ियों के पूर्ण रूप से ही रुक जाने के समय दूरी 400 मीटर या अधिक हो तो इसे कौन सी दुर्घटना माना जाएगा?
A. निवारित टक्कर
B. टक्कर
C. ब्लॉक नियमों का उल्लंघन
D. इंजन दुर्घटना
5. गाड़ी में चोरी की घटना को किस तरह की दुर्घटना कि श्रेणी में रखा गया है?
A. P
B. Q
C. R
D. N
6. सवारी गाड़ी की शंटिंग करते समय इंजन को लोड पर जोड़ने से पूर्व कितनी दूरी पहले खड़ा किया जाना चाहिए?
A. 40 मीटर
B. 50 मीटर
C. 45 मीटर
D. 20 मीटर
7. दोहरे निर्गम वाली साइडिंग से रात के समय दुर्घटना राहत गाड़ी को आदेश से रवाना करने तक कुल निर्धारित समय कितना होता है?
A. 60 मिनट
B. 45 मिनट
C. 30 मिनट
D. 15 मिनट
8. अप्रिय रेल घटनाओं में गंभीर चोट ग्रस्त व्यक्ति को नियमानुसार कितनी अनुग्रह राशि देय है?
A. 15,000
B. 5,000
C. 50,000
D. 25,000
9. मंडल पर ART/ARME किस मुख्यालय स्टेशन पर उपलब्ध है, इसकी जानकारी कहां पर उपलब्ध रहती हैं?
A. संचालन समय सारणी
D. संचालन समय सारणी एवं दुर्घटना नियमावली
10. किसी सेक्शन की अधिकतम एवं बुक्ड गति का पता कहां से चलता है?
A. पब्लिक समय सारणी
B. सामान्य व सहायक नियम पुस्तिका
D. संचालन समय सारणी
11. सिंगल लाइन टोकन ब्लॉक उपकरण वाले स्टेशन पर किसी गाड़ी को कॉमन स्टार्टर सिग्नल वाली लाइन से रवाना करते समय कौन सा प्राधिकार दिया जाएगा?
A. T 510 + टोकन
B. T 511
C. T 512 + टोकन
D. T 512
12. सिंगल लाइन टोकन लेस उपकरण वाले स्टेशन पर किसी गाड़ी को कॉमन स्टार्टर सिग्नल वाली लाइन से रवाना करते समय कौन सा प्राधिकार दिया जाएगा?
A. T 510
B. T 511
C. T 512
D. T 509
13. कोई गाड़ी स्टार्टर सिग्नल से आगे बढ़ाकर खड़ी की गई हो तो उसे वहीं से चलाने के लिए लोको पायलट को कौन सा प्राधिकार दिया जाएगा?
A. T 369(3b)
B. T 806
C. लिखित मीमो
D. T 409
14. डिस्टेंस सिग्नल हारा मिलने का क्या आशय है?
A. गाड़ी होम सिग्नल पर रुकेगी
B. गाड़ी में लाइन के स्टार्टर सिग्नल पर रुकेगी
C. गाड़ी लूप लाइन से ही रनिंग थ्रू जाएगी
D. गाड़ी मेन लाइन से रनिंग थ्रू जाएगी
15. डिस्टेंस सिग्नल डबल यैलो मिलने से कौन सा आशय नहीं है?
A. गाड़ी मेन लाइन के स्टार्टर सिग्नल पर रुकेगी
B. गाड़ी लूप लाइन के स्टार्टर सिग्नल पर रुकेगी
C. गाड़ी लूप लाइन से रनिंग थ्रू जाएगी
D. गाड़ी मेन लाइन से रनिंग थ्रू जाएगी
16. डिस्टेंस सिग्नल एक पीला मिलने का क्या आशय है?
A. गाड़ी होम सिग्नल पर रुकेगी
B. गाड़ी मेन लाइन के स्टार्टर सिग्नल पर रुकेगी
C. गाड़ी लूप लाइन से रनिंग थ्रू जाएगी
D. गाड़ी लूप लाइन के स्टार्टर सिग्नल पर रुकेगी
17. इकहरी लाइन के उन समपारो पर जहां दृश्यता साफ हो सिटी बोर्ड समपार के दोनों तरफ कितनी दूरी पर लगाए जाते हैं?
A. 500 मीटर
B. 350 मीटर
C. 400 मीटर
D. 600 मीटर
18. पटाखों के प्रयोग के बारे में कर्मचारियों की ज्ञान की जांच के लिए निरीक्षण अधिकारी और वरिष्ठ अधिनस्थ कितने दिन पश्चात उसकी परीक्षा लेंगे?
A. 15 महीने में एक बार
B. 12 महीने में एक बार
C. 3 महीने में एक बार
D. 6 महीने में एक बार
19. मानव रहित समपार पर रेल चालकों के लिए RWL बोर्ड WL से कितनी दूरी पर लगाया जाता है?
A. समपार से दोनों तरफ 180 मीटर
B. समपार से दोनों तरफ 600 मीटर
C. समपार से दोनों तरफ 250 मीटर
D. समपार से दोनों तरफ 350 मीटर
20. मानव रहित समपार पर रेल चालकों के लिए RWL बोर्ड समपार से कितनी दूरी पर लगाया जाता है?
A. समपार से दोनों तरफ 180 मीटर
B. समपार से दोनों तरफ 600 मीटर
C. समपार से दोनों तरफ 250 मीटर
D. समपार से दोनों तरफ 350 मीटर
21. स्टेशन से रनिंग थ्रू जाते समय लोको पायलट द्वारा कौन सी सीटी बजाई जाएगी?
A. 0 0 0
B. – – – – ( सविराम)
C. ———-(लगातार लम्बी)
D. – 0 –
22. दिन में दुर्घटना राहत गाड़ी को आदेश से रवाना करने तक कुल निर्धारित समय होता है?
A. 60 मिनट
B. 45 मिनट
C. 30 मिनट
D. 15 मिनट
23. दिन में एक मुंह वाले साइडिंग से दुर्घटना राहत गाड़ी को आदेश से रवाना करने तक कुल निर्धारित समय होता है?
A. 60 मिनट
B. 45 मिनट
C. 30 मिनट
D. 15 मिनट
24. दिन में एक मुंह वाले साइडिंग से चिकित्सा सहायता गाड़ी को आदेश से रवाना करने तक कुल निर्धारित समय होता है?
A. 60 मिनट
B. 45 मिनट
C. 20 मिनट
D. 30 मिनट
25. रात में दो मुंह वाले साइडिंग से चिकित्सा सहायता गाड़ी को आदेश से रवाना करने तक कुल निर्धारित समय होता है?
A. 60 मिनट
B. 45 मिनट
C. 20 मिनट
D. 30 मिनट
Answer
1. D
2. B
3. A
4. C
5. B
6. D
7. A
8. D
9. C
10. D
11. C
12. C
13. C
14. D
15. D
16. A
17. D
18. C
19. D
20. C
21. C
22. B
23. B
24. D
25. C
Thanks