जीवन में समस्या क्यों आते हैं? समस्या का समाधान कैसे करें?

जीवन में समस्या क्यों आते हैं

नमस्कार दोस्तों, कई लोगों के मन में बार-बार प्रश्न आ रहा है कि हमारे जीवन में समस्या क्यों आता है? वह हमसे पूछते रहते हैं कि मेरे पड़ोसी बहुत खुशहाल हैं जबकि मैं हमेशा समस्याओं से घिरा रहता हूं।

आखिर क्या कारण है कि दिन प्रतिदिन हमारे जीवन में समस्या आते रहते हैं। एक समस्या का हल करता हूं कि दूसरी समस्या आता है। दूसरा हल करता हूं तो तीसरा समस्या तैयार रहता है। आखिर समस्या का कभी अंत होगा या नहीं? या जब तक जिंदा रहेंगे समस्या का सामना करते रहेंगे?

आइए जानते हैं कि आखिर आपकी जीवन में समस्या क्यों आते हैं? दोस्तों समस्या प्रकृति की पहचान है? जब हम आगे बढ़ते हैं तभी हमारे सामने समस्या आती है? जब हम कुछ करेंगे  ही नहीं तब हमारे सामने कुछ समस्या नहीं आएगी।

पूरे दिन आप बिस्तर पर लेटे रहे आपके पूरे दिन कोई भी समस्या नहीं आएगा। समस्या तो तभी आएगा जब आप कोई नया काम शुरू करेंगे। यानी आप प्रतिदिन एक ही तरह का काम करने पर आप जहां हैं वहीं रहेंगे।

यदि जिंदगी में आगे बढ़ना है, कुछ नया सीखना है, कुछ नया मुकाम हासिल करना है तो आपको समस्या का सामना करना पड़ेगा।

स्वामी विवेकानंद ने कहा है जिस दिन आपके जीवन में कोई समस्या ना आए उस दिन आप समझ लेना कि आप गलत दिशा में जा रहे हो।

समस्या बताती हैं आपके जीवन के रास्ते कैसी हैं। अभी तक जितने भी महान अविष्कारक हुए हैं उन्होंने भी  समस्या का सामना  करके ही आविष्कार किया है।  ग्राहम बेल के बारे में आप जरूर होंगे।  उन्होंने 10,000 बार प्रयास किया तब जाकर बिजली का बल्ब बना पाए।

वर्तमान समय में जितने भी बड़े-बड़े कंपनी जैसे फेसबुक, टेस्ला, रिलायंस सभी के फाउंडर ने अनेक समस्या का सामना किया। फिर जाकर यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो पाया है।

आप न्यूज़ पेपर में पढ़ते होंगे कि प्रत्येक दिन मोबाइल, सॉफ्टवेयर का नया वर्जन लॉन्च हो रहा है। यह सभी वर्जन पहले से ज्यादा और अच्छा  फीचर्स के साथ लांच हो रही है।

आप सोच रहे होंगे ऐसे कैसे हो रहा है? क्योंकि वह प्रयास कर रहा है। प्रत्येक दिन समस्या का सामना कर रहा है। यदि आपके जीवन में समस्या आए तो आप समझ जाए कि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं।

जो बच्चे पढ़ते हैं उसी को कभी अच्छा और कभी खराब नंबर आता है। जो बच्चे पढ़ेेंगे ही नहीं, परीक्षा ही नहीं देंगे, उसको खराब या अच्छा नंबर कैसे आएगा।

जो विद्यार्थी सिविल सेवा की तैयारी करता है वह पास और फेल हो सकता है। लेकिन जो विद्यार्थी सिविल सेवा की तैयारी ही नहीं करते हैं वह पास और फ़ैल  क्या होगा। जो आज फेल हो रहा है वह कल पास भी होगा। लेकिन जो फैल नहीं हो रहा है वह पास कैसे होगा?

जिंदगी की दौड़ में जो दौड़ेगा, वही गिरेगा और जो गिर कर उठेगा वही जीवन का लक्ष्य प्राप्त करेगा। इसलिए गिरना या फेल होना आगे बढ़ने की निशानी है।

समस्या का समाधान कैसे करें?

जैसा कि मैं बता चुका हूं कि जितनी भी समस्या है सभी अपना समाधान लेकर आती है। आपको बस वह समाधान खोजना है। ऐसा कोई भी समस्या नहीं बनी है जिसका समाधान इस दुनिया में नहीं बना हो।

लेकिन फिर भी ऐसा कोई समस्या आती है जिसका समाधान आपको नहीं मिलना है तो उसे कुछ दिनों के लिए छोड़ दें। वह समस्या अपने आप हल हो जाएगा।

जैसे आप किसी ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन किसी रेड सिग्नल पर खड़ा रहता हैं। आप चाह कर भी ट्रेन के सिग्नल को लाल सेे हरा नहीं कर सकते। अगर कुछ पल इंतजार कर ले या और कोई काम कर ले तो अपने आप सिग्नल हरा हो जाता है और ट्रेन चलना शुरू हो जाता हैं।

जीवन में भी कई बार लाल सिग्नल हमारे जीवन रूपी रास्ते के सामने आ जाता है। हम चाह कर भी उसको हटा नहीं पाते हैं। इसका सबसे अच्छा उपाय यह है कि हम थोड़ा सा इंतजार कर लेंगे या कोई दूसरे काम में व्यस्त हो जाए तो कुछ समय बाद यह अपने आप बाधा हट जाएगी।

लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल ना लगाएं कि हम आलसी बन जाए। समस्या को अपने आप हल होने पर डालते रहे। 95% समस्या हम स्वयं हल कर सकते हैं। केवल 5% समय पर छोड़ना चाहिए, जो हमारे बस में नहीं है।

जैसे कोई अदालत का मामला है, कोई गंभीर बीमारी या कोई जमीन जायदाद की झंझट। यह वह समस्या है जिसे हम चाह कर भी तुरंत हल नहीं कर सकते हैं।

स्टेशन गुरुजी

मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी है। मैं मोटिवेशनल कहानी, पढ़ाई लिखाई, वित्तीय जानकारी  संबंधी बातें शेयर करता रहता हूं। जिससे आपको काफी लाभ हो सकता है।

आप गूगल पर जाकर स्टेशन गुरूजी और आगे अपना समस्या लिख दे या बोल दे, आपको जानकारी मिल जाएगा। यदि और कोई समस्या हो तो आप मुझे ईमेल पर भेजें। मेरा ईमेल पता है [email protected] 

धन्यवाद

Author

  • Madan Jha

    Hello friends, मेरा नाम मदन झा है। मैं LNMU Darbhanga से B.Com (Hons) एवं कोटा विश्वविद्यालय राजस्थान से M.Com हूं। मेरे इस वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी www.stationguruji.com हैं। मैं रेलवे विभागीय परीक्षा (Railway LDCE Exam), बच्चों के पढ़ाई लिखाई, नौजवानों के लिए मोटिवेशनल कहानी एवं निवेश, स्टॉक मार्केट संबंधी वित्तीय एवं ज्ञानवर्धक जानकारी शेयर करता रहता हूं। ( नोट - उपर में Download बटन लगा है। Download करने के लिए पेज़ पर सबसे नीचे View Non-AMP version पर क्लिक करें। फिर नए पेज़ पर Download बटन पर क्लिक करके इसे Download कर सकते हैं।)

Leave a Comment