स्टेशन मास्टर विभागीय परीक्षा का हल प्रश्न पत्र
Table of Contents
स्टेशन मास्टर विभागीय परीक्षा जिसे उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल द्वारा आयोजित किया गया उसके प्रश्न एवं उत्तर आपके साथ शेयर कर रहा हूं।
यह सभी प्रश्न उन सभी रेलवे कर्मचारियों के लिए उपयोगी है जो स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड (ट्रेन मैनेजर), सेक्शन कंट्रोलर, ट्रेन क्लर्क इत्यादि विभागीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
आप चाहे भारतीय रेलवे के किसी भी मंडल में कार्यरत हो आप के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस परीक्षा से आपको यह पता लग जाएगा कि किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
जैसा कि आप जानते हो रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम निर्देश के अनुसार सभी परीक्षा के प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ होंगे। इसी नियम के तहत इस परीक्षा में भी 110 वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे गए हैं। उनमें से 100 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।
स्टेशन मास्टर ग्रेड वेतन 9300-34800 + 42 ग्रेड पे / लेवल 6, 15% एलडीसीई कोटा के चयन हेतु परीक्षा, जोधपुर मंडल
परीक्षा तिथि 04/06/2022
समय 2 घंटे
कुल अंक 100
निर्देश-
1. इस लिखित परीक्षा में सभी पर वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रश्न पत्र 100 का अंकों का है।
2. सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अंक एक समान है। (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है)
3. गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 काटे जाएंगे।
4. राजभाषा संबंधी प्रश्न भी शामिल है।
5. अभ्यार्थीयों को प्रश्न पत्र के 110 प्रश्नों में से केवल 100 प्रश्नों का उत्तर ही देना है।
6. यदि अभ्यर्थी 100 से अधिक प्रश्नों का उत्तर देता है तो केवल प्रथम 100 प्रश्नों का ही मूल्यांकन किया जाएगा।
7. बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने हेतु उत्तर में किसी भी प्रकार का सुधार (जैसे काटछांट, ओवरराइटिंग, टिक किए गए उत्तरों को काटना तथा दूसरे उत्तर को टिक करना, किसी भी रूप में उत्तर को मिटाकर या काटकर लिखना) की अनुमति नहीं है। ऐसे सुधार करने पर शून्य अंक प्रदान किया जाएगा।
8. प्रश्न के अंग्रेजी के साथ हिंदी अनुवाद में भी प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प A, B, C एवं D में दिए गए हैं।
9. अभ्यार्थी को हिदायत दी जाती है कि वे उत्तर पुस्तिका/ ओएमआर शीट में निर्धारित स्थान को छोड़कर अन्य कहीं अपना नाम, रोल नंबर, हस्ताक्षर इत्यादि या अन्य कोई पहचान नहीं लिखें। ऐसे मामलों में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
10. ओएमआर शीट में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
1. ऋग्वेद में कुल कितने मंत्र हैं?
A. 1028
B. 1020
C. 1036
D. 1045
2. इनमें से कौन सा गलत है?
A. सांख्य – कपिल
B. योग – पतंजलि
C. जैन – महावीर स्वामी
D. न्याय – कपिल
3. कनिष्क किस वंश से संबंधित था?
A. सातवाहन
B. कुषाण
C. पलवल
D. मौर्य
4. हमीदा बानो बेगम ……… की मां थी?
A. जहांगीर
B. अकबर
C. बाबर
D. शाहजहां
5. हवा महल का निर्माण किसने करवाया था?
A. जसवंत सिंह
B. सवाई प्रताप सिंह
C. सवाई जयसिंह
D. जगजीत सिंह
6. एग्जाम वारियर्स पुस्तक के लेखक कौन है?
A. कमलेश डी पटेल
B. सत्य नडेला
C. शशि थरूर
D. इनमें से कोई नहीं
7. One Gene One enzyme का विचार किसने दिया?
A. वीडल एण्ड टेटम
B. डारविन
C. सुब्रमण्यम
D. नेपियर
8. गोबर गैस में मुख्यतः क्या है?
A. इथेन
B. मिथेन
C. हाइड्रोजन
D. आक्सीजन
9. जीव विज्ञान के जनक के नाम से जाने जाते हैं?
A. अरस्तू
B. डार्विन
C. लैमार्क
D. गैलन
10. 1 बाईट = ?
A. 8 बिट
B. 2 बिट
C. 6 बिट
D. 10 बिट
11. The person who does not believe in the existence of God?
A. Theist
B. Heritic
C. Atheist
D. Fanatic
12. Mass destruction of racial gropus
A. Matricide
B. Regicide
C. Genocide
D. Homicide
13. Custom of having many wives
A. Monogamy
B. Misogamy
C. Polygamy
D. Bigamy
Q. No. 14 – 18 pick the right meaning of the following idioms and phrases.
14. A Man of Straw
A. A man with no means
B. A generous man
C. A man of character
D. A man of no substance
15. Give cold shoulder
A. Shiver
B. Cold meat
C. To ignore
D. To support
16. Don’t mix with the bad hats.
A. People of bad Character
B. People selling bad hats
C. People of poor status
D. People with bad hats
17. The Inspector was caught red handed.
A. found with hands tied
B. Caught with dirty hands
C. Caught in the act of committing the crime
D. Quickly
18. He was murdered in cold blood.
A. Thoughtlessly
B. Coolly
C. Deliberately
D. Unfeelingly
19. to 21. In each of the following question find the correctly spelt word.
19.
A. Reannnaisance
B. Renaissance
C. Rennaissance
D. Renaisance
20.
A. Surveilance
B. Surveillance
C. Survellance
D. Survaillance
21.
A. Asassination
B. Assasination
C. Assassination
D. Asassination
22. संख्या 273045 में अंक 0 का स्थानीय मान है?
A. 1000
B. 0
C. 100
D. 10
23. इनमें से कौन सी संख्या 12 से पूर्णत विभाज्य है?
A. 14632
B. 43688
C. 57816
D. 28544
24. वह संख्या ज्ञात करो जिसका एक तिहाई उसके 5वें भाग से 16 अधिक है?
A. 120
B. 80
C. 70
D. 40
25. 2 अंकों का योग 25 तथा अंतर 13 है तो इन अंकों का गुणनफल क्या होगा?
A. 325
B. 315
C. 104
D. 114
26. राहुल ने एक रेडियो 15% छूट पर ₹510 में खरीदा तो बताओ उस का अंकित मूल्य क्या है?
A. 750
B. 700
C. 600
D. 680
27. किसी वस्तु पर 20% छूट देने के बाद उसके दामों में ₹30 की कमी हो जाती है तो उसका मूल्य क्या है?
A. 150
B. 120
C. 110
D. 80
28. एक वस्तु का अंकित मूल्य उसके लागत मूल्य से 40% अधिक हो तो 12% लाभ प्राप्त करने के लिए उस पर दी जाने वाली छूट की दर क्या है?
A. 20%
B. 15%
C. 21%
D. 18%
29. चंचल ने ₹ 1800 की राशि 5% की दर से उधार दी तो बताओ वह कितने समय में ₹ 2160 हो जाएगी?
A. 5 वर्ष
B. 4 वर्ष
C. 3 वर्ष
D. 2 वर्ष
30. कोई राशि 8% की दर से कितने समय में तिगुनी हो जाएगी?
A. 20 वर्ष
B. 25 वर्ष
C. 30 वर्ष
D. 40 वर्ष
31. 210 मीटर लंबी रेलगाड़ी 90 किलोमीटर की चाल से 290 मीटर लंबे प्लेटफार्म को पार करने में कितना समय लेगी?
A. 15 सेकेंड
B. 20 सेकेंड
C. 25 सेकेंड
D. 30 सेकेंड
32. निम्न में से किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है जबकि वह एक राज्य की राजकीय भाषा है?
A. अंग्रेजी
B. सिंधी
C. उर्दू
D. संस्कृत
33. अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
A. 10 जनवरी
B. 14 सितंबर
C. 15 जनवरी
D. 26 जनवरी
34. राजभाषा नियम के अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह किस भाषा क्षेत्र में आता है?
A. क क्षेत्र
B. ख क्षेत्र
C. ग क्षेत्र
D. इनमें से कोई भी नहीं
35. राजभाषा अधिनियम की धारा 3 (3) कब से प्रवृत्त हुई है?
A. 26 जनवरी 1965
B. 14 सितंबर 1949
C. 5 जून 1955
D. 10 मई 1963
36. संविधान के भाग पंचम में राजभाषा नीति संबंधी उपबंध किस अनुच्छेद में है?
A. अनुच्छेद 120
B. अनुच्छेद 210
C. अनुच्छेद 343
D. अनुच्छेद 351
37. राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
A. बी जी खेर
B. जी बी पंत
C. जवाहरलाल नेहरू
D. महात्मा गांधी
38. पार्ट 6 में कौन सा अनुच्छेद है?
A. अनुच्छेद 120
B. अनुच्छेद 210
C. अनुच्छेद 351
D. अनुच्छेद 343
39. रेलवे बोर्ड में हिंदी संसद (अनुभाग) का गठन कब हुआ था?
A. 1955
B. 1963
C. 1976
D. 1960
40. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए निर्धारित प्रारंभिक पाठ्यक्रम क्या है?
A. प्रबोध
B. प्रवीण
C. प्राज्ञ
D. कोई नहीं
41. राजभाषा पर वार्षिक कार्यक्रम कौन तैयार करता है?
A. विधि मंत्रालय
B. रक्षा मंत्रालय
C. रेल मंत्रालय
D. गृह मंत्रालय
42. नील्स वांल टोकन उपकरण में कांसरेट चाभी का उपयोग किस सिग्नल के लिए किया जाता है?
A. वार्नर सिग्नल
B. बाहरी सिग्नल
C. स्टार्टर सिगनल
D. डिस्टेंट सिग्नल
43. निम्नलिखित संचार साधनों में से किस साधन को स्टेशन मास्टर लाइन क्लियर प्राप्त करने हेतु वरीयता प्रदान करेगा?
A. ब्लॉक टेलीफोन
B. ट्रैक सर्किट
C. फिक्स टेलीफोन
D. आटो फोन
44. निम्न में से कौन सा UFSBI का पार्ट नहीं है?
A. कोप बटन को रद्द करें
B. एक्नॉलेज बटन
C. PB1
D. TGT बटन
45. खराब आगमन रोक सिग्नल को पार करने का प्राधिकार कौन सा है?
A. T/369(3B)
B. T 369(1)
C. T 369(A)/TA 912
D. All of above
46. किसी गाड़ी के लुप लाइन से पास होते समय गार्ड द्वारा लोको पायलट को आल लाइट संकेत कब दिखाया जाता है?
A. स्टेशन मास्टर कार्यालय के सामने
B. लूप लाइन का टेलिंग पॉइंट साफ
C. अंतिम टेलिंग पॉइंट साफ करके
D. कोई आवश्यकता नहीं
47. स्टेशन से फ्लैट टायर गाड़ी पास होने पर कौन सा बेलकोड दिया जाता है?
A. 000000-0
B. 000000-00
C. 000000-000
D. 000000
48. ब्लॉक फेल होने पर 24 घंटे से अधिक समय तक पेपर लाइन क्लियर टिकट कार्य जारी रहने पर ब्लॉक सेक्शन में गाड़ियों की अधिकतम गति क्या होगी?
A. सामान्य
B. 40 किलोमीटर प्रति घंटा
C. 30 किलोमीटर प्रति घंटा
D. 15 किलोमीटर प्रति घंटा
49. ऑटोमेटिक सिग्नल को ओन में पास करने पर किस बेलकोड का उपयोग किया जाएगा?
A. 0 पोंज 0
B. 00 पोंज 0
C. 000 पोंज 000
D. 000
50. विशेष अनुदेश किसके द्वारा जारी किए जाते हैं?
A. CRS
B. PCOM
C. CSO
D. GM
51. मोटर ट्रॉली की पॉइंट एवं क्रॉसिंग पर अधिकतम गति क्या होगी?
A. 12 किलोमीटर प्रति घंटा
B. 15 किलोमीटर प्रति घंटा
C. 10 किलोमीटर प्रति घंटा
D. सावधानीपूर्वक
52. टीटीएम ऑपरेटर मेडिकल की किस श्रेणी में फिट होना चाहिए?
A. A-1
B. A-2
C. A-3
D. B-1
53. भारतीय रेल अधिनियम 1989 से क्या अभिप्राय हैं?
A. 1989 का 24 वां
B. 1989 का 18 वां
C. 1976 का 24 वां
D. इनमें से कोई नहीं
54. डबल लाइन पर टीटीएम गलत लाइन पर कार्य करके आगे जाने पर स्टेशन मास्टर करेगा?
A. ब्लॉक यंत्र पर लाइक क्लियर प्राप्त करेगा
B. ब्लॉक फोन पर लाइन क्लियर प्राप्त करेगा
C. ब्लॉक बेक करेगा
D. ब्लॉक फारवर्ड करेगा
55. TWO की वैधता कितनी होती है?
A. 30
B. 60
C. 90
D. None of above
स्टेशन गुरुजी
शेष 55 प्रश्न अगले भाग में जारी करूंगा। साथ ही सभी 110 प्रश्नों का उत्तर भी अगले भाग में जारी करूंगा। मेरे वेबसाइट का नाम स्टेशन गुरुजी हैं। मै हमेशा पढ़ाई लिखाई, निवेश संबंधित एवं रेलवे विभागीय परीक्षाएं संबंधी जानकारी शेयर करता रहता हूं।
मैंने रेलवे विभाग संबंधित दो हजार से ज्यादा प्रश्न लिख चुका हूं। जो सामान्य और सहायक नियम, ब्लॉक संचालन नियावाली, स्टेशन संचालन नियम, दुर्घटना नियमावाली, राजभाषा इत्यादि से संबंधित है।
सामान्य नियम व सहायक नियम (G&SR) 500+ प्रश्न उत्तर
परिचालन नियमावली 200+ प्रश्न उत्तर
G&SR Correction Slips 1 से 48
Railway LDCE Practice Set Part 1
Railway LDCE Question Paper Part 2
Railway LDCE Question Bank
Railway LDCE Exam Question Bank
Railway LDCE Exm Question Paper
Railway LDCE Practice Set Part 6
Railway LDCE JE Exam Question Paper
यह सभी प्रश्न आपके विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में काफी उपयोगी होंगे। आपको कोई भी सलाह चाहिए तो आप मुझे ईमेल कर सकते हैं। मेरा ईमेल आईडी है [email protected]
धन्यवाद।